सोनभद्र

घाघर नदी में मगरमच्छ आने से बस्ती के लोगों में दहशत

बकरी के दो बच्चों को बनाया निवाला

चोपन, सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)। चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा मारकुंडी मध्य घाघर नदी में मगरमच्छ आ जाने से घाघर नदी के किनारे बसे बस्ती के लोगों में दहशत फ़ैल गई है। जिसकी जानकारी बस्ती के लोगों ने वन विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत करा कर उचित कार्रवाई कराने की मांग किया है।
उक्त सम्बंध में महेंद्र भारती पुत्र स्व.रामविलास ने बताया कि प्रार्थी का घर घाघर नदी के किनारे गुरमा कालोनी पानी टंकी के समीप स्थित है जो छठ पर्व के अवसर पर घाघर नदी घाटों के सफाई हेतु मारकुंडी घाघर बैराज बांध को खोला गया था उसी दौरान घाघर बैराज बांध से एक मगरमच्छ आ गया था।जो प्रत्यक्ष देखा भी गया था। इसी दौरान तीन दिन पूर्व प्रार्थी का बकरियां घाघर नदी के किनारे चरने गई थी। उसी समय मगरमच्छ ने बकरियों के दो बच्चों को अपने आहार का निवाला बना लिया है।
उक्त घटना से घाघर नदी के किनारे रहने वाले बस्ती के लोगों में दहशत फ़ैल गई है।
इस सम्बंध में परमहंस सिंह चन्दन सिंह नेत्रपाल पूर्व सभासद मदनमोहन यादव नारायण,शिवा लक्ष्मी देवी इत्यादि लोगों ने वन विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों समेत जिला अधिकारी से अविलंब स्थलीय निरीक्षण करा कर उचित कार्रवाई कराने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार