सोनभद्र

संघर्षपूर्ण मुकाबले में सिंगरौली ने चोपन को 6 रन से किया पराजित

अंतरराज्जीय टूर्नामेंट का दसवां मैच

दो विकेट व 79 रन बनाने वाले सिंगरौली के आकाश पटेल बने मैन ऑफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब क्रीड़ांगन पर चल रहे 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें मैच में रविवार को बेहद कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले में सिंगरौली मध्य प्रदेश की टीम ने चोपन को मात्र 6 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का निर्णय अंतिम गेंद पर जाकर निकला।
मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव अंकुर बच्चन ने बताया कि टॉस चोपन के कप्तान इश्तियाक ने जीता और पिच की नमी को भांपते हुए पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सिंगरौली के टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर डाला। जिसमें आकाश पटेल ने 9 छक्कों और चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 79 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा हिमांशु ने दो छक्का और तीन चौकों की मदद से 38, शिव पांडेय ने चार चौकों की मदद से 25 रन और विकास ने एक छक्का और तीन चौका लगाते हुए 22 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए चोपन के गेंदबाजों में अमन ने अपने निर्धारित चार ओवरों के कोटे में 40 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा शशांक को दो कृष्णकांत व शंभू को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी चोपन की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 9 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। दर्शकों की भारी शोरगुल के बीच चोपन को अंतिम ओवर में 10 रन बनाना था, फिर 2 गेंद पर 7 रन बनाना हुआ, लेकिन बल्लेबाज के एक गेंद मिस करते ही सिंगरौली के सर जीत का सेहरा बंध गया। जिसमें राज नायक ने पांच छक्का और 7 चौकों की मदद से सर्वाधिक 68 रनों की अर्धशतक की पारी खेली। शंभू ने तीन छक्का और तीन चौकों की मदद से 37 रन, बनाए अमन ने दो छक्का दो चौकों की मदद से 20 रन, शशांक ने दो चक्का की मदद से 13 रन बनाया। सिंगरौली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विपिन व विशाल व आकाश ने दो-दो तथा चंदन ने एक विकेट हासिल किया। मैच में दो विकेट व 79 रन बनाने वाले सिंगरौली टीम के खिलाड़ी आकाश पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी नागेश सिंह रघुवंशी के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच की अंपायर निशांत व नागेंद्र थे। कमेंट्री मु. शमीम अंसारी, सुनील जायसवाल व सलीम खान तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने किया। सोमवार को मधुवापुर बिहार और सुपरस्टार राबर्ट्सगंज के बीच मैच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन*
Download App