सोनभद्र

बारिश ने डाला टूर्नामेंट में खलल, दुद्धी बी व रांची का मैच स्थगित

37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वाटर फाइनल मैच स्थगित

अब 15 जनवरी को होगा दुद्धी बी व रांची के बीच का निरस्त मैच

10 जनवरी को ‘इच्क्षिता कप’ एकदिवसीय महिला मैच में भिड़ेगी एमपी व झारखंड की टीम

दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खलल डाल दिया। दुद्धी बी और रांची के बीच शनिवार को होने वाले पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आयोजन समिति द्वारा स्थगित करना पड़ा। आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि शनिवार को होने वाले इस पहले क्वार्टर फाइनल मैच को 15 जनवरी को खेला जाएगा। श्री खान ने यह भी बताया कि बाकी सभी मैच पूर्व घोषित तिथि पर ही यथावत चलते रहेंगे।

पिच क्यूरेटर वरिष्ठ खिलाड़ी सलीम खान ने बताया कि बारिश से पिच व फील्ड गीला हो जाने के कारण सही स्वरूप में नहीं लग रहा था। रात की बारिश ने फील्ड का ड्रेनेज सिस्टम चोक होने के कारण मैदान को इतना पानी पिला दिया कि उसे पचाने की ताकत खत्म हो गई। सुबह मौसम खुला और सूर्य भी नमूदार हुए थे, लेकिन उसकी प्रखरता इतनी नहीं थी कि पिच और ग्राउंड सूख सके।

वेटरन खिलाड़ी सुनील जायसवाल ने बताया कि क्रीड़ांगन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर स्कोर बोर्ड तक ड्रेनेज सही न होने के कारण पानी का जल भराव हो गया था। मेजबान टीम के खिलाड़ियों व मजदूर द्वारा उस पानी को निकलवाया गया, लेकिन फील्ड को सूखने में काम से कम 24 घंटे का समय लगेगा। आयोजन समिति के सचिव अंकुर बच्चन ने बताया कि रविवार को सिंगरौली और चोपन के बीच मैच खेला जाएगा। बारिश से मात्र एक आज का मैच ही स्थगित किया गया है। बाकी सभी मैच टाईशीट के हिसाब से ही चलते रहेंगे। 10 जनवरी को महिला मैच ‘इच्क्षिता कप’ का आयोजन किया गया है। 17 को पहला व 18 जनवरी को दूसरा सेमीफाईनल होगा, जबकि इस ईनामी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच 20 जनवरी को खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार