सोनभद्र

एग्रीस्टैक क्रॉप सर्वे का बहिष्कार कर पंचायत सहायकों ने दिया ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। पंचायत सहायक/ एकाउण्टेन्ट कम-डाटा इन्ट्री आपरेटरों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर, एग्रीस्टैक क्रॉप सर्वे का बहिष्कार करने के लिए हुंकार भरी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लगातार सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों के घर घर तक पहुंचाने में प्रयासरत हैं। बावजूद इसके पंचायत सहायक के ऊपर दबाव बनाकर अन्य विभाग के भी कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ग्राम सचिवालय के कार्य बाधित हो रहे हैं और आम जनमानस को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही एग्रीस्टक क्रॉप सर्वे का कार्य पंचायत सहायक के ऊपर जबरन थोपा जा रहा है जबकि एग्री स्टैक क्रॉप सर्वे कृषि विभाग का कार्य है, जैसे राजस्व लेखपाल, चकबंदी लेखपाल, सुपरवाइजर आदि। इस कार्य को करने के लिए उनके पास अनुभव और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध है। उनका कार्य ही है कृषि से संबंधित कार्य देखना, खेतों की माप करना, खसरा खतौनी, जांच पड़ताल आदि और पंचायत सहायक इस कार्य में पूरी तरह अनुभवहीन हैं। पंचायत सहायकों को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के महिला पंचायत सहायकों की भी डयूटी लगाई है? जिससे महिलाओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान दुद्धी ब्लाक अध्यक्ष चंदन कुमार, बभनी ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार, म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रियरंजन यादव, विनश कुमार,अजय कुमार, राकेश कुमार, शशि शर्मा, मानसी अग्रहरि, गौरव कुमार, शिवानी, संतोषी, अमीषा, न्याजुद्दीन, राजेश कुमार, नंदलाल, विकास कुमार, सुप्रिया, मंजेश कुमार, गायत्री पांडेय समेत सैकड़ो पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App