सोनभद्र

खड़िया कबड्डी लीग सीजन 5 में बनारस की टीम ने 1 लाख और ट्राफी किया हासिल

शक्तिनगर/सोनभद्र खड़िया बाजार में चल रहे 5 दिवसीय लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल कबड्डी लीग सीजन 5 में फाइनल में पहुंचे दिल्ली और बनारस की टीम ने जबरदस्त कबड्डी प्रदर्शन किया। दिल्ली के कबड्डी खिलाड़ियों ने 30 पाइंट और बनारस के कबड्डी खिलाड़ियों ने 39 प्वाइंट बनाकर 9 प्वाइंट से बनारस ने 1लाख रुपए नगद और ट्राफी अपने नाम दर्ज कर लिया। पांच दिनों से चल रहे इस कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ देखने को मिली बता दें की पुरुष समेत महिला कबड्डी खिलाड़ी मैदान में उतरकर अपना प्रदर्शन दिखाया जिसे देख दर्शकों में भी उत्साह देखनें को मिला। कार्यकर्म के अध्यक्ष सन्नी शरण द्वारा बताया गया कि यह कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 5 वर्षों से खड़िया की भूमि पर खेली जा रही है जिसमें कई राज्यों के खिलाड़ियों ने इस मिट्टी पर खेल कर ट्रॉफी और इनाम हासिल किया है और अपने गांव जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है कबड्डी हमारी भारतीय खेल के रूप में जानी जाती है इस खेल से जहां एक तरफ शारीरिक क्षमता बढ़ती है तो वहीं दूसरी तरफ यह खेल मिट्टी में ओत प्रोत होकर खेला जाता है इस दौरान संयोजक श्रवण पटेल, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल जी , आशीष चौबे, आनंद पटेल, सहसंयोजक भारत भूषण अग्रवाल ,परशुराम गुप्ता आयोजक, करण धीरज विवेक सुंदरम विकास देवेंद्र ,सभी आयोजक समिति मौजूद होने के साथ जिला अध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता, अमरनाथ यादव जिला प्रभारी , रामनिवास साह सिंगरौली विधायक, अनिल सिंह गौतम जिला उपाध्यक्ष,लाल बाबू प्रधान खड़िया,देवेश पाण्डेय नगर निगम अध्यक्ष सिंगरौल, लायंस क्लब नटवर लाल, सत्य प्रकाश सिंह, बब्लू प्रधान जिला पंचायत सदस्य, कैसी जैन शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार