सोनभद्र

हड़ताल से म्योरपुर की सड़के हुई बिरान, थम गए वाहनों के पहिए

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर के स्थानीय थाना क्षेत्र के बिजपुर मुर्धवा मार्ग और आश्रम मोड़ दुद्धी मार्ग पर खास कर बस व ट्रक चालकों के हड़ताल से सन्नाटा पसर गया है।और ट्रक चालक भारी सामान लिए जहां तहां वाहन खड़ा कर दिए है। बीजपुर से झारखंड चलने वाले चालक संजय, अजय, अमरनाथ, लालचंद, रामेश्वर, अकालू, राजेंद्र, अजय, अनीश, प्रभु आदि ने बताया की केंद्र सरकार ने जो चालको के खिलाफ कानून बनया है वह हम लोगो के हित में नहीं है।दस लाख जुर्माना देने के लिए होता तो हम ट्रक नही चलाते।कहा की हर चालक चाहता है उससे दुर्घटना ना हो और हो जाए तो उसके लिए पहले से कानून बना हुआ था।अब नए कानून से हम लोग परेशान है ।चालको की माने तो हड़ताल का व्यापक असर पड़ा है और केंद्र सरकार को यह अंधा कानून वापस लेना होगा।चालको ने छोटे वाहन चालकों से अपील की है कि वे भी इस हड़ताल में शरीक हो।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर
Download App