सोनभद्र

दो बाइको की आमने सामने टक्कर,तीन घायल

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती में सीआईएसफ गेट के समीप सोमवार की सायं दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के पश्चात आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल एनटीपीसी धन्वंतरी चिकित्सालय को दिया चिकित्सालय के द्वारा भेजे गए एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां भर्ती कर प्राथमिक उपचार के पश्चात दो की हालत गंभीर देखते बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया वही एक का इलाज किया जा रहा है
एन टी पी सी चिकित्सालय के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह 28 वर्ष पुत्र हृदय सिंह, रूकमणि 26पत्नी गुलाब सिंह निवासी औरगाई (मध्य प्रदेश) अपने घर की ओर जा रहे थे विपरीत दिशा से आ रहे आशीष कुमार त्रिपाठी पुत्र गुलाब तिवारी उम्र 34 वर्ष एनटीपीसी कॉलोनी बी 439 एन एच 5 की सिरसोती सी आई एस एफ गेट के समीप आपस में टकरा गई जिससे दोनों मोटरसाइकिल छती ग्रस्त हो गई वहीं तीनों लोग घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार को बैढ़न ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया और रुकमणी पत्नी गुलाब सिंह 26 वर्ष को जांच के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल आशीष कुमार एनटीपीसी रिहंद के पावर प्लांट में लोटस कम्पनी में कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार