सोनभद्र

पीडीडीयू रेलवे ने डॉ एचपी सिंह एकेडमी को 6 विकेटों से हराकर किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच

आज हिंडालको भिड़ेगी बीना से

दुद्धी, सोनभद्र। युवा खिलाड़ियों से लबरेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे नगर की टीम ने शुक्रवार को लगातार अपना दूसरा मैच जीतते हुए क्वार्टर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। पहले दिन वृहस्पतिवार को जहां भोजपुर बिहार को 6 विकेट से हराया, वहीं प्रतियोगिता के तीसरे मैच में डॉ एचपी सिंह क्रिकेट एकाडमी की टीम को भी 6 विकेटों से ही हराकर शानदार तरीके से क्वाटर फाईनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की बावत जानकारी देते हुए मेजबान टीम के कप्तान रजतराज ने बताया कि मैच का टॉस रेलवे टीम के कप्तान योगेश राना ने जीता और पिच की नमी को भांपते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए रॉबर्ट्सगंज की टीम 19.1 ओवर में 125 रन बनाते-बनाते आल आउट हो गई। जिसमें सूर्यांश ने सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में रोहित ने दो छक्के लगाते हुए 22, धनंजय ने तीन चौके की मदद से 20 व प्रदीप ने एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए 12 रन बनाए। रेलवे की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद आकीफ ने अपने निर्धारित चार ओवरों के कोटे में मात्र 16 रन खर्च कर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा अजमल अली व अश्विन को दो-दो विकेट मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी रेलवे की टीम मात्र 15.3 ओवर में ही अपने चार विकेट खोकर जीत के निर्धारित टारगेट को पूरा कर लिया। उद्घाटक बल्लेबाज जीत पटेल ने दो छक्के और छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा मो. आक़िफ़ ने चार चौके की मदद से 25 रन, दिलीप यादव ने दो छक्का और दो चौके की मदद से 23 रन व अश्विन ने एक छक्का लगाते हुए नाबाद 11 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए राबर्ट्सगंज के सुभाष ने अपने निर्धारित चार ओवरों के कोटे में 26 रन देकर दो तथा अखिलेश 3 ओवर में 26 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया। रोहित को भी एक विकेट मिला। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेलवे की टीम के उद्घाटन बल्लेबाज जीत पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित कर रामानुज दुबे के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के निर्णायक रितेश व अनुराग रहे। कमेंट्री मु. शमीम अंसारी व सुनील जायसवाल ने किया। स्कोरिंग अयाज व निशांत मोहन ने किया। प्रतियोगिता का चौथा मैच हिंडालको व बीना के बीच शनिवार को खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार