सोनभद्र

रामलीला में धनुष यज्ञ का किया गया मंचन

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन ग्राम पंचायत सिंदुरिया में आयोजित हो रही रामलीला में सातवें दिन धनुष यज्ञ का मंचन किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम ने शिव के धनुष को तोड़ दिया और इसके बाद मां सीता ने उनके गले में वरमाला डाल दी। रामलीला के प्रसंग में गुरुवार की रात्रि को मिथिला के राजा जनक अपनी पुत्री सीता के ब्याह के लिए धनुष यज्ञ का आयोजन किए थे। जिसमें मुनि विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण पहुंचे। यज्ञशाला में धनुष को भंग करने के लिए कई राज्यों के बड़े-बड़े वीर योद्धा राजकुमार पहुंचे, लेकिन शिव के धनुष को उठा न सके। मुनिवर की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने धनुष को उठाकर तोड़ दिया। जिसके बाद मां सीता ने प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। जिस पर वहां पर शहनाई बज उठी और मधुर संगीत के साथ सुंदर नृत्य शुरु हो गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, हनुमान प्रसाद पाण्डेय, राम-जानकी पाण्डेय, रामनरायण पाण्डेय, विद्याशंकर पाण्डेय, राधारमण पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, विरेन्द्र पाण्डेय, विजयशंकर पांडेय, अशोक पांडेय, विशाल पाण्डेय प्रशान्त पाण्डेय राकेश पाण्डेय महावीर प्रसाद पाण्डेय दिनेश पाण्डेय संतोष मिश्रा संजीव त्रिपाठी सुनील सिंह मनोज चौबे संजय जैन दीनू गोयल चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार