सोनभद्र

हार्टफुलनेस ध्यान से ईश्वरीय अनुभव करता है मन: राजकुमार मालवीय

चुर्क पंचायत भवन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

सोनभद्र (राजेश पाठक)। उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में चल रहे एकात्म अभियान के अंतर्गत चुर्क गांव के पंचायत भवन में हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। हार्टफुलनेस प्रीसेप्टर राजकुमार मालवीय ने कहा कि हार्टफुलनेस ध्यान से मन शांत, शुद्ध एवं ईश्वरीय अनुभव करता है।
उन्होंने चुर्क गांव के ग्रामीणों को हार्टफुलनेस ध्यान करने का तरीका सिखाया , जिसमें प्रथम सत्र में उन्हें एक संतुलित, उद्देश्यपूर्ण एवं आनंद दायक जीवन व्यतीत करने के लिए मन का नियमन करना सिखाया गया। दूसरे सत्र में ध्यान को गहन करने के लिए आंतरिक शुद्धिकरण हेतु हार्टफुलनेस सफाई का तरीका सिखाया गया और तीसरे सत्र में ईश्वर से जुड़ने हेतु हार्टफुलनेस प्रार्थना के जरिए उन्हें अनुभव कराया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान राम प्रवेश यादव द्वारा भरपूर सहयोग किया गया।
हार्टफुलनेस प्रीसेप्टर गोपाल जी मौर्य द्वारा हार्टफुलनेस मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर वॉलिंटियर तेज बहादुर , ज्योति और कंचन लता ने भरपूर योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार