सोनभद्र

संघर्षपूर्ण मुकाबले में तीन विकेट से गढ़वा को रौंद राबर्ट्सगंज अगले चक्र में

अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच

कल भोजपुर भिड़ेगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से

दुद्धी, सोनभद्र। टाउन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्थानीय सीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच गढ़वा झारखंड और डॉ एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के बीच बुधवार को खेला गया। मैच का टॉस गढ़वा के कप्तान रोहित सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। गढ़वा के बल्लेबाजों में नवीन ने दो छक्का और दो चौके की मदद से सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शारीक ने तीन चक्का और एक चौका लगाते हुए 27, अतुल ने दो छक्का और तीन चौके की मदद से 26 तथा रंजन ने एक छक्का और दो चौके की मदद से 16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए डॉ एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों में सुभाष ने अपने चार ओवरों के कोटे में 20 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा राकेश व अखिलेश को दो-दो विकेट तथा राघवेंद्र को एक विकेट हासिल हुआ। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी डॉ एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम 19.5 ओवर में अपने सात विकेट खोते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। बल्लेबाजी करते हुए राबर्ट्सगंज के बल्लेबाजों में सूर्यांश ने छह छक्कों और एक चौके की मदद से सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। इसके अलावा प्रवीण चौबे ने तीन चक्का और दो चक्का लगाते हुए 29 रन, प्रदीप पांडे ने तीन चौके की मदद से 24 रन व अजय ने तीन चौके की मदद से 20 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए गढ़वा के गेंदबाजों में एकलाख व आयुष ने 2-2 विकेट हासिल किया। इसके अलावा रंजन व मानस ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच में अपनी धारदार गेंदबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी पड़ने वाले डॉ एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी राबर्ट्सगंज के गेंदबाज सुभाष को मैन ऑफ द मैच घोषित कर एडीओ पंचायत रवि दत्त मिश्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के निर्णायक रजत राज व धीरज अग्रहरि थे। कमेंट्री मु. शमीम अंसारी व अंसार अहमद ने किया। स्कोरर की भूमिका में राजू शर्मा, निशान्त मोहन व अयाज मौजूद रहे। कल भोजपुर बिहार की टीम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उत्तर प्रदेश से प्रतियोगिता का दूसरा मैच खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार