सोनभद्र

पूजित अक्षत कलश निमंत्रण अभियान का हुआ आयोजन

दुद्धी/सोनभद्र (एम एस अंसारी) दुद्धी हसील मुख्यालय पर विहिप व बजरंग दल द्वारा पूजित अक्षत कलश महासंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। राजेश सिंह प्रान्त समरसता प्रमुख, रविन्द्र जी जिला सरसंघचालक, सत्यप्रताप जी प्रान्त संयोजक बजरंग दल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। राम जन्मभूमि आंदोलन में कार सेवकों ने बलिदान दिया है। लाखों भक्तों की गिरफ्तारियां हुई हैं। राम भक्तोँ ने सरयू नदी के तट से संकल्प लिया था। जिसका परिणाम यह है कि आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम में म्योरपुर बीजपुर सहित कई प्रखंडों में कलश वितरण किया गया। इस अवसर पर गोपाल सिंह, सन्दीप गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, श्रवण जी, रूपेश जौहरी, ऋषभ मिश्रा, नंदलाल जी, आलोक जायसवाल, सत्यम किशोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री पीयूष अग्रहरि ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार