सोनभद्र

37वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

मैत्रीपूर्ण उद्घाटन मैच में शिक्षा विभाग ने लहराया अपना मरचम

पहले मैच में कल भिड़ेगी गढ़वा झारखंड भिड़ेगी एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी सोनभद्र से

नाक आउट पद्धति पर खेली जा रही ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाऊन क्लब क्रीड़ांगन पर मंगलवार को 37 वें अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रदेश सरकार के समाज कल्याण व अनुसूचित जाति जनजाति विकास विभाग राज्यमंत्री संजीव गोंड ने फीता काटकर, कबूतर उड़ाकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बैटिंग कर किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि यहां खेल के प्रति लोगों में अच्छी रुझान देखने को मिलती है। इस क्षेत्र के खेल व खिलाड़ियों में प्रोत्साहन के लिए पूरा योगदान देकर, होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा।उन्होंने कहा कि विगत 37 वर्षों से भव्य अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। आज 37वें वर्ष के आयोजन के लिए कमेटी बधाई का पात्र है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग बनाम शिक्षा विभाग के बीच खेले जाने वाले मैत्रीपूर्ण उद्घाटन मैच में दोनों टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दोनों टीमों को बधाई दी।
उद्घाटन मैच में शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को पराजित कर जीत मैत्रीपूर्ण मैच का खिताब अपने नाम कर लिया।
नगर चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि दुद्धी खेल कुम्भ की नगरी है। यहां के लोगों का खेल से अगाध प्रेम रहा है। वर्षभर में खेल के कई आयोजन होते हैं।जिनमें नगर पंचायत बढ़-चढ़कर अपना योगदान देती है। उन्होंने आयोजक मंडल एवं खिलाड़ियों का आभार जताते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी मु.शमीम अंसारी व सुनील जायसवाल ने किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी, ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड, खण्ड शिक्षाधिकारी महेंद्र मौर्या, पूर्व अध्यक्ष गोपाल दास जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम, चुर्क मोहन कुशवाहा, सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, टाउन क्रिकेट टीम के अध्यक्ष जबी खान, सचिव अंकुर बच्चन, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा, शासकीय अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि, रवींद्र जायसवाल, भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, डॉ गौरव सिंह, क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष आशीष तिवारी, रामशंकर गोंड, कप्तान रजतराज, ईओ रामसमुख सहित टाऊन क्रिकेट क्लब टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार