सोनभद्र

पिपरी पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को कार चोरी के 2 दर्जन बैटरी के साथ किया गिरफ्तार

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को कार चोरी के 2 दर्जन बैटरी के साथ किया गिरफ्तार। हाइटेक कार्बन हिण्डालको कालोनी में लगे टावर से 24 अदद बैटरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मुकदमा अपराध संख्या 164/2023 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन मे जनपद में चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व मे पिपरी पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त का सफल अनावरण करते हुए अभियोग से सम्बन्धित आरोपी आकाश सिंह पटेल पुत्र सुरेश सिंह पटेल, निवासी दरवान मड़िहान हाल पता शंकर घसिया का मकान खाड़पाथर मुर्धवा पिपरी को मुखबिर की सूचना पर खाड़पाथर मुर्धवा से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी की कुल 24 अदद बैटरी व परिवहन करने वाली अल्टो कार बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

फरार आरोपी
आजम खां उर्फ इशरार अली पुत्र अज्ञात निवासी डोमरिया पन्नूगंज

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 सरीमन सोनकर चौकी प्रभारी रेनूकुट थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
2. का0 गुलशन सरोज चौकी रेनूकुट थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 अनिल कुमार चौकी रेनूकुट थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार