सोनभद्र

सीआईएसएफ ने ग्रामीणों में कम्बल और स्कूली बच्चों में स्वेटर का किया वितरण

बीजपुर/सोनभद्र(रामजियावन गुप्ता)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई रिहंद की महिला संस्था संरक्षिका के सदस्यों ने अपने पारिवारिक कर्तव्य के आलावा समाजिक दायित्व को बखूबी निभाते हुए शनिवार को बीजपुर गांव टोला
शांतिनगर के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए स्कूली ड्रेस एंव स्वेटर का वितरण किया ततपश्चात बुजुर्ग एंव निर्धन जरूरतमंद ग्रामीणों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम को इकाई की संरक्षिका संस्था की अध्यक्षता संगीता वर्मा एवं बीजपुर ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान पति विश्राम गुप्ता हेडमास्टर सुमित्रा देवी, एकेडमिक रिसर्च पर्सन विनोद पांडे ने सीआईएसएफ बल सदस्यों और महिलाओं की मौजूदगी में कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत ने संरक्षिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मा ने बुजुर्गो से वार्ता कर उनके सुख – दुःख के बारे में जानकारी प्राप्त की और ठंड से अपना बचाव करने के लिए आवश्यक जानकारी दिए। संगीता वर्मा ने बच्चों को टीवी मोबाइल से दूर रहने की शिक्षा दी और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। सीआईएसएफ के इस पहल की ग्रामीण बुजुर्ग एवं विद्यालय परिवार के साथ आस-पास के ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो द्वारा पुनिति कार्य की प्रशंसा की गयी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार