सोनभद्र

विधायक को बचाने का ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने लगाया आरोप

नाबालिग से रेप के आरोपी दुध्दी विधायक की तत्काल हो सदस्यता रद्द

सोनभद्र। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने आरोप लगाया है कि नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी और पॉक्सो एक्ट में 25 साल की सजा पाए भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को बचाने में भारतीय जनता पार्टी लगी हुई है। एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा सजा मिलने के बावजूद आज तक उसकी विधानसभा की सदस्यता से समाप्त नहीं की गई जबकि नियमतः यह अब तक हो जानी चाहिए थी। भाजपा सरकार ने जानबूझकर उसे हाई कोर्ट जाने का मौका दिया और हाई कोर्ट में सुनवाई तक उसकी सदस्यता रद्द नहीं की। भाजपा में यदि तनिक भी नैतिकता बची हो तो आज आए हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसे तत्काल प्रभाव से दुध्दी विधायक की सदस्यता समाप्त करनी चाहिए और उसे संरक्षण देने के लिए दुध्दी की जनता से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल भाजपा और आरएसएस उसे लगातार संरक्षण दे रहे है। यह जानते हुए कि वह पाॅस्को का मुलजिम है दुध्दी से विधायक बनवाया और सजा मिलने के बाद भी उसे बचाने की कोशिश भाजपा-आरएसएस द्वारा की जा रही है। भाजपा के व्दारा बलात्कारी विधायक की सदस्यता रद्द न करना यह दिखाता है कि भाजपा और आरएसएस का मूल चरित्र बलात्कारियों, अपराधियों के संरक्षण का है और दुध्दी की जनता को इनसे सावधान रहना होगा। यह बातें अपनी प्रेस विज्ञप्ति में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने कहीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार