सोनभद्र

जिला जज को दी गई भावभीनी विदाई

* डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में वृहस्पतिवार को जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव को भावभीनी विदाई दी गई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड ने अधिवक्ताओं की ओर से उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ एवम् महामंत्री विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट ने स्मृति चिन्ह प्रतीक स्वरूप भेंट किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन सिंह, राजेश सिंह एडवोकेट, सत्य प्रकाश कुशवाहा एडवोकेट, अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट, राजेश यादव एडवोकेट, महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, हीरालाल पटेल एडवोकेट, राज बहादुर सिंह एडवोकेट, पवन कुमार सिंह एडवोकेट आदि लोगों ने जिला जज अशोक कुमार यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एडवोकेट ने विदाई समारोह में कहा कि जिला जज साहब ने न्याय की भावना से जनता को न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास किया, तथा अपना धर्म और कर्म दोनों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। संचालन दयाराम सिंह एडवोकेट ने किया। विदाई समारोह में धनंजय मौर्य एडवोकेट, रामजियावन यादव एड, अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट, प्रेमप्रताप विश्वकर्मा एड, प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट, मुस्ताक अहमद, अनिल कुमार पटेल एडवोकेट, नवीन पांडे एड आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार