सोनभद्र

भीषण गलन व ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने की माँग

बीजपुर, सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता)।बारिश के बाद इलाके में हाड़ कपाऊँ ठंड ने दस्तक दे दिया है पशु पक्षी सहित इन्शान ठंड से बचाव के उपाय देख रहा है। ग्रामीण इलाके से परियोजना में काम करने वाले श्रमिकों की सबसे खराब स्थित है। सुबह सुबह काम पकड़ने के चक्कर मे जरहा, चेतवा, नेमना, सेवकामोड, बकरिहवा, बीजपुर, सिरसोती, डोडहर सहित अनेक जगह पर अलाव की व्यवस्था न होने के कारण हाड़कपाऊ ठंड में बस पकड़ने या साधन की तलाश में घण्टों इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के प्रत्येक चट्टी चौराहे पर तहसील प्रशासन से अलाव जलाने की माँग की है। इस बाबत बीजपुर ग्राम प्रधान पति विश्राम गुप्ता ने कहा कि हमारे पास लकड़ी की कोई व्यवस्था नही है अलाव तहसील प्रशासन जलवायेगा। जानकारी के लिए तहसीलदार दुद्धी के नम्बर पर फोन कर जानकारी चाही गयी लेकिन उनका सीयूजी नम्बर बन्द था जिसके कारण सटीक जानकारी नही मिल पायी कि अलाव कौन जलवायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार