सोनभद्र

खेत में मिला घर से नाराज होकर निकले व्यक्ति का शव

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के मधुबन गांव में वृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का खेत मे शव मिलने से सनसनी हो गईं। बताया जाता है कि नरेश अगरिया 30 पुत्र शिवनारायण अगरिया निवासी बरहपान शीशटोला ग्रामसभा मधुबन गुरुवार को देर शाम घर पहुँच कर नशे में धुत होकर अपने घर में पत्नी के साथ माता पिता से मारपीट कर घंटो हंगामा करता रहा। नशे में धुत व्यक्ति ने इतना हंगामा खड़ा कर दिया कि घर से पत्नी दो बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। माता पिता भी घर छोड़कर चले गए। युवक हंगामा करने के बाद घर से दूर खेत मे लुढ़क गया। जिससे युवक को ठंड लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो सन्न रह गए। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार