सोनभद्र

आइपीएफ ने मनाया भाजपा धिक्कार दिवस

● भाजपा आरएसएस को सजा देगी दुध्दी की जनता
● दुद्धी में उपचुनाव के लिए भाजपा-आरएसएस जिम्मेदार

● पीड़िता समेत उसके परिवार की हर हाल में सुरक्षा की गारंटी हो

म्योरपुर, सोनभद्र (विकास अग्रहरि)। एमपी/ एमएलए कोर्ट द्वारा भाजपा विधायक राम दुलार गोंड को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में 25 साल की सजा और 10 लाख रुपए जुर्माना लगाने के फैसले का आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने स्वागत किया है और इसे न्याय की जीत बताया है। इस मुद्दे को लेकर आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के बैनर तले रासपहरी, रनटोला, खैराही, नवाटोला, घघरा, चवना, सुपांचुंआ, काचन, बधाडू समेत विभिन्न गांवों में भाजपा धिक्कार दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आईपीएफ नेताओं ने कहा कि पाॅस्को के तहत बेहद गंभीर मामले में अभियुक्त को विधानसभा के लिए टिकट देना भाजपा-आरएसएस के नारी सम्मान, नारी स्वाभिमान से लेकर नारी वंदन के वकालत करने के पाखंड को उजागर करता है। यह जानते हुए भी कि नाबालिग से रेप के मामले में अभियुक्त जेल जाने के बाद जमानत पर है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है, रामदुलार गोंड को टिकट दिया गया। सजा के बाद दुद्धी में उपचुनाव होने की जो स्थिति बनी है इसके लिए भी सीधे तौर पर भाजपा-आरएसएस जिम्मेदार है और इस कृत्य के लिए दुद्धी की जनता भाजपा-आरएसएस को सजा जरूर देगी। कहा कि महिला सम्मान को लेकर इनका यही असली चरित्र है। महिला अपराध के गंभीर प्रकरण में गुजरात में आरोपियों की सजा माफ करना और कश्मीर में ऐसे अभियुक्तों के पक्ष में जूलुस निकालना इसके कुछेक उदाहरण हैं। अपील की भाजपा- आरएसएस की घृणित राजनीति से सावधान रहें और आसन्न उपचुनाव में शिकस्त दे।
विभिन्न गांवों में हुए कार्यक्रमों में आईपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका, मजदूर किसान मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, युवा मंच जिलाध्यक्ष रूबी गोंड,आइपीएफ जिला प्रवक्ता मंगरु प्रसाद श्याम, तहसील संयोजक शिव प्रसाद गोंड, आइपीएफ जिला सचिव इंद्रदेव खरवार, संयुक्त युवा मोर्चा की सविता गोंड, ठेका मजदूर यूनियन कोषाध्यक्ष अंतलाल खरवार, मनोहर गोंड, रामफल गोंड, रामविचार गोंड, महावीर गोंड, अतवारिया देवी, कमला प्रसाद, ज्ञानचंद गोंड, गुलशन कुमार, बिरझन गोंड, नंदलाल बैगा, राम कुमार, राम फल गोंड आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरीपान में विद्युत उपकेंद्र की मांग तेज, 35 किमी दूर सब स्टेशन होने से उपभोक्ता परेशान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नाम न शामिल होने पर युवती ने जताई आपत्ति, जांच की मांग निर्जला एकादशी पर युवाओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत मुहर्रम त्यौहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया नीरज सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने से ऊर्जाँचल मे हर्ष व्याप्त नीरज सिंह का ऊर्जाँचल से... गरीब गुरबो का आवाज बना संदीप मिश्रा पपड़ाहवा पल्हारी और चेरुई मे कंपनी स्थापना के विरोध मे आदिवासियो... प्रेमिका का हत्या करने वाले अभियुक्त को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार पिण्डारी में मिले नरकंकाल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार पेट्रोल भरवाने जा रहे अनियंत्रित बाइक सवार की खाईं में गिरने से एक की मौत एक घायल अज्ञात वाहन से भिड़ंत मे मैजिक डीजे सेट मैजिक सवार दो युवक की मौत तीन घायल
Download App