सोनभद्र

एसबीए चुनाव: 34 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

* 23 पद के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने लिया था पर्चा
* 14 दिसंबर को पर्चा पर आपत्ति, जांच और होगा निस्तारण
* 15 दिसंबर को पर्चा वापसी और वैध प्रत्याशियों के सूची का होगा प्रकाशन
* प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2023~24 के लिए हो रहे मतदान के लिए बुधवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 34 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें सर्वाधिक 6 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के शामिल हैं। 14 दिसंबर को पर्चा पर आपत्ति, जांच और आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा। जबकि 15 दिसंबर को पर्चा वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि 23 पदों के लिए कुल 36 लोगों ने पर्चा लिया था, लेकिन पर्चा दाखिल सिर्फ 34 लोगों ने किया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 6 प्रत्याशी विनय कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूनम सिंह, ओम प्रकाश राय, रमेश देव पांडेय व अरुण कुमार मिश्रा ने पर्चा दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं लालता प्रसाद पाण्डेय, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंह गौतम व अखिलेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए तीन प्रत्याशियों दिलीप कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्रा एवं संतोष कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए दो प्रत्याशी अनुज प्रसाद अवस्थी व आशुतोष कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री प्रशासन दुर्गाशंकर चौबे, प्रकाशन विवेक कुमार पांडेय व श्यामकिशोर, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अनिल कुमार पाण्डेय , उमेश कुमार शुक्ल व राजकुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए 6 प्रत्याशी अनुराग सिंह पटेल, सत्यनारायण गुप्ता, सतीश कुमार चौबे, आनंद कुमार श्रीवास्तव, राकेश धर द्विवेदी व योगेश कुमार एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए 6 प्रत्याशी दिनेश दत्त पाठक, अरुण कुमार पांडेय, सत्यदेव पांडेय, विवेकानंद चौबे, संतोष कुमार जैन व यशवंत कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि 14 दिसंबर को पर्चा पर आपत्ति जांच और आपत्ति का निस्तारण एवं 15 दिसंबर को पर्चा वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उधर प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक ने मासूम को रौदा मौके पर ही दर्दनाक मौत संयुक्त टीम ने एमके व नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल किया सीज दो बाइकों की जोरदार टक्कर में युवक की मौत देवकुड़ में पेयजल संकट गहराया, कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला शहीद स्थल पर लगवाया वाटर कूलर राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल नर कंकाल मिलने से मची सनसनी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह को सम्मानित किया मनरेगा बचाओ व अन्य मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन और भाकपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ जुलूस नि... जल जंगल और जमीन जीवन रक्षा की है स्कीम - संदीप मिश्रा तेज रफ्तार पिकअप ने व्यापारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत,परिवार में मचा कोहराम
Download App