सोनभद्र

स्मार्ट फोन से बच्चों का भविष्य होगा उज्ज्वल-नंदलाल

राजकीय महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरित

दुद्धी, सोनभद्र। भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को स्नातक पास छात्रों को निःशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा मेहनती लोग लक्ष्य के साथ पढ़ाई करते हैं। कामयाबी जरूर मिलती है। आधुनिकता की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की सुविधा में बाधा न हो इसलिए सरकार द्वारा पढ़ाई करने के लिए स्मार्ट फोन दे रही हैं। लेकिन इसका दुपयोग नही होना चाहिए। स्मार्ट फोन से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। बच्चे देश के कर्णधार है। शिक्षा से समाज मे गुणवत्ता बढ़ेगी। स्मार्ट फोन से कंपटीशन की तैयारी करने में बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इसलिए सरकार छात्रों को स्मार्टफोन वितरित कर रही है। प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने बताया कि स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा पास किये छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के अनुसार स्मार्टफोन का वितरण कराया जा रहा है। इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन, सोना बच्चा अग्रहरि, मनोज सिंह, बीडीओ दुद्धी नीरज तिवारी, बीईओ महेंद्र मौर्य, मृत्युंजय, उमेश गुप्ता, अवधेश जौहरी, गोरख नाथ अग्रहरि, सुमित सोनी, नीरज अग्रहरि, विवेक जी, सहित अन्य महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश गौतम ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार