सोनभद्र

वन विभाग के दो बीघा जमीन पर ग्रामीणों के द्वारा किया गया कब्जा

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोरपा के हुमेलदोहर टोला में वन विभाग के जमीन पर लगे प्लांटेशन से सेट लगभग दो बीघा भूभाग पर स्थानीय कुछ ग्रामीणों ने प्राकृतिक पेड़ पौधों को काट कर जुताई करके झोपड़ी लगाकर अपने कब्जे में कर लिया। सूचना पर पहुंचे रेंजर इमरान खान व डिप्टी डेंजर सर्वेश सिंह व वनकर्मी ने बनाए गए झोपड़ी को गिरा दिया तथा जुताई कर कब्जा करने वाले धोरपा गांव निवासी बाल मुकुंद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष, दिलीप गुप्ता पुत्र बालमुकुंद के साथ दो अन्य अज्ञात के खिलाफ वन विभाग की धारा 5/26 के तहत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी को भी कानूनी कार्रवाई करने हेतु पत्र दिया गया।
वन रेंज के अंतर्गत वन विभाग के भूमि पर अवैध जुताई कर खेती करने व कब्जा कर मकान बनाने का सिलसिला इन दोनों जोरों पर है कुछ माह पूर्व हुमेलदोहर में ही कनहर नदी के किनारे लगभग 18 बीघा के प्लांट को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जोत कर अरहर व तिल की बुवाई कर दी गई थी जिसे वन विभाग के अधिकारी ने मौके पर जाकर उगे हुए तिल व अरहर को नष्ट किया था। प्लांटेशन के सुरक्षा खाई के अंदर वन विभाग के दो बिघा के प्लांट पर जुताई कर झोपड़ी बनाने की खबर पर मौके पर पहुंचे रेंजर इमरान खान ने कहा कि वन विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद है वन विभाग की भूमि पर किसी को भी अवैध अतिक्रमण व कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। फिलहाल बालमुकुंद गुप्त व दिलीप गुप्ता के साथ दो अन्य लोगों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए थाने के माध्यम से भी कानूनी कार्रवाई करवाया जा रहा है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, मां-बेटी जिला अस्पताल रेफर बख्रिहवा में जुटेगा आदिवासी समाज, महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस और आदिवासी सेवा समिति की... बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गि... आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया
Download App