सोनभद्र

छात्र नेताओं ने प्राचार्य को कालेज समस्याओं संबंधित सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने सोमवार को प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव को कालेज समस्याओं संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने महाविद्यालय के विभिन्न समस्याओं से प्राचार्य को मौखिक भी अवगत कराया। ज्ञापन देते हुए सभी पाँच सूत्रीय मांग को रखा। मांग पत्र में कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगे कारगिल के वीर सपूतों की छायाचित्र को ठीक करने के संदर्भ में, मासिक एवं पाक्षिक समसामयिक पत्र पत्रिकाओं को कॉलेज में उपलब्ध कराने के संबंध में, कॉलेज परिसर को वाई-फाई की सुविधा से युक्त करने के संदर्भ में, अवैध रूप से संचालित व्हाट्सएप ग्रुप जिसमें भ्रामक सूचनाओं को प्रेषित किया जाता है ऐसे लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के संदर्भ में, छात्र संघ चुनाव को कराने के संदर्भ में सहित अन्य बिन्दुओं का उल्लेख किया गया था। प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं का जांचोपरांत शीघ्रताशीघ्र निदान किया जाएगा। इस दौरान सौरभ अग्रहरि, श्रेयांशु अग्रहरि, अंशु जायसवाल, शिवाकांत जायसवाल, करण सिंह राजपूत आदि छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान