सोनभद्र

हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से 50 किसानों को उन्नत किस्म की गेहूं बीज वितरित

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवाल में रविवार को हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से अनुसूचित जनजाति के 50 किसानों को उन्नत किस्म के गेहूं का बीज मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी दुद्धी नीरज तिवारी के हाथों वितरण किया गया।
केवाल ग्राम पंचायत में हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा वर्तमान समय में गेहूं की फसल के बुवाई के समय अनुसूचित जनजाति के किसान अशर्फी गोंड, सीताराम गोंड, सोमनाथ गोंड, वैजयंती देवी गोंड, फूलमती देवी गोंड सहित कई लोगों को उन्नत किस्म का गेहूं के बीज लगाने के लिए मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी के हाथों प्रति किसान 40 के जी की एक बोरी निशुल्क दिया गया। इस मौके पर नीरज तिवारी ने मौजूद किसानों से कहा कि हिंडाल्को जनसेवा ट्रस्ट सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अशिक्षित व गरीब लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ गांव में निवास करने वाले ग्रामीणों के विकास की बात सोचती है व करती भी है। इसी क्रम में आज ट्रस्ट के सौजन्य से उन्नत किस्म के गेहूं का बीज का वितरण किया गया। आप सभी किसान खेत की अच्छी तरह से जुताई व पानी का छिड़काव करने के बाद गेहूं का बीज लगाए व समय-समय पर पानी के साथ-साथ कभी-कभी लगने वाले कीट पतंगा की भी सुरक्षा में दवा का छिड़काव करके अच्छी पैदावार करें। आपका जीवन यापन करने में सुविधा हो सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट के लोग सोमारू सिंह गोंड़, विजय शंकर यादव, अविनाश यादव, संजय चौरसिया, रामविचार यादव, केशों गोंड आदि मौजूद थे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार