सोनभद्र

भाजपा नेता गोविन्द यादव के निधन पर जताया शोक, व्यक्त की संवेदना

दुद्धी, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जुझारू और जनपद में बजरंगी के नाम से विख्यात गोविन्द यादव जी के निधन की सूचना मिलते ही पार्टी में शोक की लहर फैल गई। ज्ञातव्य हो की कल सुबह उनको हार्ट अटैक आया था,जिसके बाद उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। रात्रि में उनका देहावसान हो गया। गोविन्द यादव जी भाजपा के विभिन्न पदों का निर्वहन करते हुए जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभाने में अमिट छाप छोडे थे। उनके निधन से भाजपा परिवार मर्माहत है। दुद्धी से भी उनका गहरा लगाव रहा, राजकीय महाविद्यालय दुद्धी से ही उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और संगठन को भी धार दिया था। विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल में रहते हुए रामजन्मभूमि आन्दोलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर सुरेन्द्र अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल,दिनेश अग्रहरि, दिलीप पांडेय, वीरेन्द्र जायसवाल, संजू तिवारी, आनन्द चौरसिया, पंकज गोस्वामी,गोरखनाथ, नीरज अग्रहरि, सूर्यमणि गुप्ता ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। ईश्वर से प्रार्थना किया की उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति सम्बल प्रदान करें।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार