सोनभद्र

खोखा बालू साइड पर जमकर चल रहा अवैध खनन

सांकेतिक फोटो

दुद्धी, सोनभद्र। जिले में अवैध खनन के प्रति प्रशासन सख्त है। लेकिन नदियों में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन जोरों पर है। हाथीनाला क्षेत्र के खोखा बालू साइट से ठेकेदार द्वारा बालू का खनन नियम को ताक पर रखकर खनन का धंधा बेरोकटोक जारी है। बालू ठेकेदार द्वारा बगैर परमिट का बालू धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। परमिट सहित चार हजार रुपये सैकड़ा तथा बगैर परमिट के सत्ताइस सौ रुपये सैकड़े की दर से बिक्री किया जा रहा है। वहीँ वन विभाग द्वारा खोखा बालू साइट से बालू लेकर जाने वाले बड़े बड़े हाइवा से एक हजार व टिपर से पांच सौ रुपये अवैध वसूली किया जा रहा है। जबकि वन विभाग द्वारा सौ रुपये की रसीद काटकर दिया जा रहा है। इस बालू के खेल में जिला प्रशासन सहित प्रदेश के बड़े बड़े नेताओं के साथ सचिवालय लखनऊ तक पहुँच बताकर ठेकेदार धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं। वहीं गांव में ग्रामीणों को शौचालय व निजी आवास बनाने के लिए ट्रैक्टर से बालू लेने पर ट्रैक्टर संचालक के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान