सोनभद्र

पिंक बूथ महिला सहायता केंद्र का फीता काटकर डीएम व एसपी ने किया शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को नगर के प्रमुख मार्ग रामनगर तिराहे पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पिंक बूथ महिला सहायता केंद्र का शुभारंभ किया।
अधिकारी द्वय ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं के सुरक्षा की दृष्टि और उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नगर के प्रमुख तिराहे पर महिला सहायता केंद्र पिंक बूथ स्थापित की गई है। पिंक बूथ में हर समय महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। बाजार होने की वजह से महिलाओं का यहां आना-जाना लगा रहता है। जहां पर मातृ शक्ति अपनी बात को बेहिचक जाकर कह सकती हैं। अधिकारी द्वय ने महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज और प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह को महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए,त्वरित निस्तारण करने और आपराधिक मामलों में आरोपी के साथ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए।खासकर भीड़-भाड़ वाले सभी स्थानों पर सीसीटीवी को एक्टिव रखकर, निगरानी रखने की हिदायत भी दी। इसके साथ ही अधिकारी द्वय ने पिंक बूथ निर्माण में सहयोग देने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र सौरभ गंगवार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान