सोनभद्र

परिषदीय विद्यालयों में स्वेटर-जूते की धनराशि के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री से युवा मंच ने की मांग

म्योरपुर-सोनभद्र। युवा मंच ने बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह को एक्स पर पोस्ट कर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के स्वेटर-जूते के लिए धनराशि भेजने की मांग की है। युवा मंच जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड़ व संयुक्त युवा मोर्चा टीम उत्तर प्रदेश सदस्य सविता गोंड़ ने इस बाबत जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले के 2061 परिषदीय विद्यालयों में अभी तक 76 हजार बच्चों के अभिभावकों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर-जूते हेतु निर्धारित धनराशि 1200 रू अभिभावकों को डीबीटी कर भेजी नहीं गई है जोकि घोर लापरवाही व सरकार की उपेक्षा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस जिले में परिषदीय विद्यालयों में अमूमन आदिवासी व गरीब पृष्ठभूमि के बच्चों की बहुतायत संख्या है। आकांक्षी जनपद होने के बावजूद उपेक्षा का आलम यह है कि परिषदीय विद्यालयों में 50 फीसद शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। तमाम स्कूल एक शिक्षक अथवा महज शिक्षा मित्र के भरोसे चल रहे हैं। स्कूलों में संसाधनों का भी अभाव है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं है। इसीलिए जनपद में बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की दर ज्यादा है। खासतौर पर माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा में आदिवासी व गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए पढ़ पाना मुश्किल हो जाता है। बताया कि रोजगार अधिकार अभियान में उपरोक्त मुद्दों को भी उठाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस