सोनभद्र

विधानसभा सत्र के दौरान सीएम को भेजा पत्र

सोनभद्र में शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार का मुद्दा हल करने की अपील

प्रदेश में 6 लाख रिक्त पदों को भरने के वादे को पूरा करे सरकार*
म्योरपुर-सोनभद्र
प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम के तहत संयुक्त युवा मोर्चा ने सीएम को संबोधित पत्र में सैकड़ों युवाओं व छात्र-छात्राओं का हस्ताक्षर करा कर विधानसभा सत्र के दौरान सोनभद्र में शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार का मुद्दा हल करने का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में रोजगार सृजन के लिए टमाटर प्रसंस्करण समेत कृषि आधारित उद्योगों को स्थापित करने, युवाओं को नये उद्यम खोलने के लिए तकनीक, पर्याप्त पूंजी व बाजार की गारंटी, जिले के शिक्षा-स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरने, आदिवासी व गरीब पृष्ठभूमि की छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए न्यूनतम दो आवासीय महिला महाविद्यालय खोलने, ओबरा व रेनकूट में 100-100 बेड के सरकारी अस्पताल, अनपरा के संयुक्त चिकित्सालय को पूरी क्षमता से चलाने, मेडिकल कॉलेज के लिए अलग से अस्पताल निर्मित करने जैसे मुद्दों को हल करने की अपील की गई है। इसके अलावा प्रदेश में रिक्त पड़े 6 लाख पदों को भरने के वायदे को पूरा कर आचार संहिता लागू होने के पहले सभी रिक्त पदों को भरने के मुद्दे को भी उठाया गया है। हस्ताक्षर अभियान में युवा मंच जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड़, संयुक्त युवा मोर्चा की सुगवंती गोंड़, पुष्पा, उदयराज, मनीष, सविता, जुगनू, सीमा, ज्योति, अनुराधा,राम चंद्र, दारासिंह, दया राम, शीला, रोहित समेत सैकड़ों युवा व छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस मौके पर आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका भी मौजूद रहे, उन्होंने युवाओं की मांगों को वाजिब बताते हुए संयुक्त युवा मोर्चा के रोजगार अधिकार अभियान का समर्थन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार