सोनभद्र

थाना प्रभारी ने बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता करा किया पुरस्कृत

मिशन शक्ति के तहत स्कूल में रखें शिकायत पेटिका
वैनी, सोनभद्र (राजन गुप्ता)। नगवां ब्लाक क्षेत्र स्थित किसान निर्मल इंटर कालेज खलियारी पर गुरुवार को रायपुर थाना पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया।
रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय ने बालिकाओं को बताया कि आप कभी भी किसी भी समय अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, तत्काल इन 112 नम्बर पर सूचना दें।1076 पर कभी भी कोई समस्या होने पर सूचना दें त्वरित कार्रवाई होगी। कहीं पर अनाथ बच्चों को मिलने पर 1098 पर फोन कर जानकारी दें।
किसी भी तरह से साइबर क्राइम में कुछ लोग अपने मोबाइल में फोटो वीडियो रखकर परेशान कर रहें हैं या किसी भी प्रकार से धमकी दे रहे हैं तो 1930 नम्बर पर सूचना दें। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या है तो 102,108 नम्बर पर जानकारी दें।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने स्कूल प्रबंधन से विद्यालय में एक सिकायत पेटिका रखने के लिए निर्देश दिए हैं ताकि कुछ बालिकाएं जो अपनी समस्या कहने में संकोच कर रही हों तो वह लिखकर उस पेटिका में डाल सकते हैं।उस पेटिका को प्रतिदिन शाम को चेक भी करने के लिए बताया।
गुड टच,बैड टच के बारे में भी बालिकाओं को जानकारी दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने स्कूल में बालिकाओं का दौड़ प्रतियोगिता भी कराया जिसमें से प्रथम चरण में अंजनी कुमारी प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय, संध्या कुमारी तृतीय, दुसरे चरण में अंजू कुमारी प्रथम, कुमकुम द्वितीय, रेखा कुमारी तृतीय स्थान पर रही।
सभी बालिकाओं को थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुरस्कृत किया।
मौके पर सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र नाथ दुबे,हेड कांस्टेबल विपीन कुमार यादव, महिला कांस्टेबल सन्ध्या, विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App