सोनभद्र

इलाज कराने आ रही वृद्ध महिला की ब्रेकर पर गिरने से मौत

दुद्धी, सोनभद्र। दामाद के साथ इलाज कराने दुद्धी आ रही एक वृद्ध महिला की स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय अलीमुन निशा पत्नी कयामुद्दीन निवासी बैरखड़ अपने दामाद अफजाल के साथ दुद्धी सीएचसी में इलाज कराने आ रही थी। दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर महुली गांव पहुँचते ही बाइक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई, जिससे असंतुलित होकर महिला गिर गई। हादसे में महिला के सर में गंभीर चोट आई। घटनास्थल पर महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने घायलावस्था में वृद्ध महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ शाह आलम ने जांच के उपरांत वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने मेमो के जरिये घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया है। मामला विंढमगंज क्षेत्र का होने के कारण विंढमगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण की कार्यवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान