सोनभद्र

कनहर परियोजना के विस्थापितों संग जिलाधिकारी ने की बैठक

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। जिलाधिकारी चन्द्र विजय की अध्यक्षता में कनहर सिंचाई परियोजना से जुड़े विस्थापितों की समस्याओं को लेकर एक अहम बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इस बैठक में विस्थापितों को अब तक शासन द्वारा दिए गये लाभों एवं समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों एवं विस्थापितों की बातों को वे गंभीरता पूर्वक सुना। विस्थापितों की ओर से कनहर विस्थापित समिति की ओर से गए प्रतिनिधिमंडल के लोगों ने बिन्दुवार अपनी समस्याओं को रखते हुए मांग किया कि उन्हें परियोजना से लाभान्वित होने वाले 108 गांवों में कही भी खेतिहर भूमि पट्टे के रूप में खेती के लिए दिया जाए। इसके साथ ही पैकेज से वंचित लोगों को सूची में शामिल कर उन्हें भी सभी लाभ दिया जाय। इसके साथ ही मूल रूप से विस्थापित होने वाले पुत्र विहीन विस्थापित के पुत्री को भी पैकेज का लाभ देने के साथ कई अन्य अहम् बिन्दुओं को बैठक में प्रमुखता से रखा। बैठक में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी सुरेश राय, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार,सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव, कनहर विस्थापित समिति के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निराला, चिंतामणी, उदयपाल, सूरजमन यादव, दीनानाथ जलालुद्दीन आदि लोग बैठक में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान