सोनभद्र

नहीं रहे दुद्धी रामलीला मंडली के व्यास महंत प्रेमचंद मिश्रा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। नगर के प्रसिद्ध श्री रामलीला मंडली के व्यास व महंत प्रेमचंद मिश्रा के निधन से नगरवासियों सहित धार्मिक संगठनो में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की देर रात्रि करीब दस बजे प्रेमचंद मिश्रा 88 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लिए। व्यास जी छः दशकों से अधिक समय तक श्री रामलीला मंच पर अलग अलग रूप का अभिनय किया एवं व्यास पीठ से मंडली का संचालन किया। दुद्धी के श्री संकट मोचन मंदिर पर स्थानीय नगरवासी, धार्मिक संगठन, व्यापार मंडल पर शोक सभा आयोजित कर संवेदना व्यक्त किया गया। संयुक्त बार के अधिवक्ता भी शोक सभा कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडेय, कन्हैयालाल अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल, सुरेंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, पियूष अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव, कमल कुमार कानू, पवन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान