सोनभद्र

लायंस क्लब के द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह में निर्मित कल्याण मंडप में आज लायंस क्लब रावर्टसगंज के तत्वाधान में नेत्र परीक्षण व निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए एक शिविर आज सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक लगाया गया जिसमें क्षेत्र के बुटबेढवा, धरतीडोलवा, सलैयाडीह मूडिसेमर, हरनाकछार, पटेल नगर,धुमा, केवाल ,कोलिंगडूबा सहित दर्जनों गांव के सैकड़ो लोगों ने रुक रुक कर हो रही बरसात के बावजूद अपना पंजीकरण कराकर नेत्र परीक्षण कराया इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि लायंस क्लब क्षेत्र में बीते कई वर्षों से लगातार निःशुल्क सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आंख के विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा शिविर लगाकर ग्रामीणों का सहयोग करती चली आ रही है इसी क्रम में पहली बार झारखंड बॉर्डर पर स्थित विढमगंज के कल्याण मंडप पर आज शिविर लगाया गया है इस शिविर में आए हुए समस्त ग्रामीणों का आंख के विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा नेत्र परीक्षण करने के पश्चात उन्हें नि:शुल्क दवा व चश्मा का वितरण किया जा रहा है तथा जिन ग्रामीण के आंख में मोतियाबिंद हो गया है उनके सफल ऑपरेशन करने के लिए एक नियत समय पर सुरक्षित वाहन के द्वारा चित्रकूट में स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा तथा उन्हें नि:शुल्क भोजन, बिस्तर, दवा व चश्मा भी दिया जाएगा साथ ही साथ वापसी के समय वाहन से शिविर तक पहुंचने का भी काम लायंस क्लब के द्वारा किया जाएगा इस मौके पर लायंस क्लब के मौजूद पूर्व गवर्नर एमजीएफ हरीश अग्रवाल, सचिव विमल अग्रवाल, मुकेश जायसवाल, दया सिंह के साथ-साथ चित्रकूट से आए डॉक्टर इंसाफ बॉक्स के साथ पांच डॉक्टरों की टीम मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान