सोनभद्र

दुद्धी नगर विकास का वृहद खाका तैयार कराकर शीघ्र ही पहनाया जाएगा अमलीजामा-भाजपा जिलाध्यक्ष

नगर पंचायत करेगी सुंदरीकरण और नगर व्यवस्थित का कार्य

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। ब्रिटिश हुकूमत के जमाने से स्टेट (राजकीय अस्थान) का दर्जा प्राप्त दुद्धी का शीघ्र ही कायाकल्प होगा। इसके लिए नगर चेयरमैन कमलेश मोहन को विस्तृत खाका तैयार कराने को कहा गया है। उक्त बातें नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
आगे उन्होंने कहा कि जनपद के सबसे पुराने तहसील मुख्यालय दुद्धी नगर को पुराने तरह बसाया हुआ है। उसका अपेक्षित विकास अभी तक नही हुआ। नगर में पहली बार भाजपा चेयरमैन चुने जाने के बाद नगर विकास की चुनौतियां काफी बढ़ गयी हैं। ऐसे में नगर में स्टेट की खाली पड़ी तमाम जमीनों को चिन्हित कराकर, अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्थित तरीके से सब्जी मंडी, बस स्टैंड इत्यादि स्थापित कराना होगा। इसके साथ ही हाथीनाला रोड स्थित बस स्टैंड पर पचासों वर्ष पुरानी दुकानों को हटाकर, मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में दुकानें बनाकर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। नगर विकास का वृहद खाका तैयार कराकर शीघ्र ही चेयरमैन कमलेश मोहन जी के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर, इसे अमलीजामा पहनाने का काम किया जायेगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि हॉस्पिटलों में डॉक्टरों की समस्या शीघ्र दूर की जाएगी, इसके लिये सीएमओ को निर्देश दिये गये हैं। क्षेत्रवासियों को सरकारी आवास, शौचालय समेत निजी घर मकान बनाने में बालू की आ रही कठिनाइयों पर कहा कि यह खनन नीति से जुड़ा मुद्दा है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा, जिससे कि स्थानीय स्तर पर बालू सामान्य व वैधानिक तरीके से लोगों को सुलभता से मिल सके। नगर समेत पूरे दुद्धी तहसील क्षेत्र में बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए मिनी टावर लाईन या एक लाख बत्तीस हजार पावर विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की भी मांग रखी जायेगी। इस मौके पर दुद्धी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, सुरेंद्र अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल, दिलीप पांडेय, सुमित सोनी, संजू तिवारी, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App