सोनभद्र

सेवा पखवाड़ा प्रधान और सचिव ने चलाया सफाई अभियान

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। देश के तेजस्वी प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती से एक दिन पहले देशव्यापी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित जामा मस्जिद के प्रांगण में प्रधान प्रतिनिधि व सचिव के साथ जामा मस्जिद के सदर ने स्वच्छता अभियान चलाया। कंपोजिट विद्यालय विढमगंज के प्रधानाचार्य राजकमल यादव के द्वारा विद्यालय में संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाने के पश्चात बुटबेढवा ग्राम पंचायत के रामलीला ग्राउंड,अप्पर बाजार, सब्जी मंडी, आदर्श नगर रोड में विद्यालय के समस्त छात्र व छात्राओं के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई जिसमें स्वच्छ भारत सुंदर भारत, स्वच्छता लाएगे बीमारी बजाएंगे , स्वच्छता से ही मन मस्तिष्क का विकास होता है के नारे बच्चों के द्वारा लगाए जा रहे थे। तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बब्लू केसरी के द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र से स्वच्छता अभियान को मूर्त रूप देने के लिए बाजार व कोन मोड के व्यापारियों को प्रेरित कर रहे थे । इस अवसर पर सलैयाडीह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंशु सिंह, सचिव सुनील श्रीवास्तव, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहेल खान, जितेंद्र शर्मा, निहाल, राजू यादव, पिंटू बियार, पंचायत मित्र अनिल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App