सोनभद्र

शौर्य जागरण यात्रा का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने किया फूल बरसा कर स्वागत

चोपन, सोनभद्र। आगामी काशी में होने वाली शौर्य जागरण यात्रा का शनिवार की सायं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह नीरज द्विवेदी नेतृत्व में तेलगुडवा हनुमान मंदिर पर स्वागत करके साधु संतों पर फुल बरसाए। स्वागत के दौरान विश्व हिन्दू परिषद ,बजरंग दल व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। चोपन में नगर अध्यक्ष अजय सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया,जल पान के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विद्याशंकर पांडे व धर्म प्रसार प्रमुख काशी प्रांत नरसिंह त्रिपाठी ने बताया कि यह यात्रा धर्म, समाज व राष्ट्र की विदेशी आक्रमणकारियों से रक्षा करने वाले, सैकड़ों वर्षों की दासता और अत्याचार से मां भारती को मुक्त करने वाले, भारत की गौरवशाली परंपरा की रक्षा करने वाले, वीर योद्धाओं एवं वीर क्रांतिकारी, मां भारती व उसकी सीमाओं की रक्षा करने वाले सेना के वीर जवानों के अमर प्रधान और शौर्य गाथा की यह शौर्य जागरण यात्रा है। यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक जनपदों में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ उन सभी महापुरुषों के बारे में जन जागरण करना है। इस दौरान संतोंष मिश्रा,प्रदीप अग्रवाल,सत्यप्रकाश,संदीप, अनिल शर्मा,काकू दुबे,बब्बू पांडे,सुरेंद्र पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न
Download App