पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर काव्य संध्या व प्रतिभा सम्मान का आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। नगर में सोमवार की शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर काव्य संध्या व प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में शरीक राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़, राज्यसभा सांसद रामशकल, दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड़, जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर के चेयरमैन डॉ जगदीश पटेल व दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन ने सोनभद्र की फूलमती नामक पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई विभूतियों समेत होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रख्यात साहित्यकार पंडित अजय शेखर को “शब्द सारथी”, डा विभा अंगस्टिन को “धनवंतरी सेवा” और कमलेश राजहंस को साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रेमनारायण उर्फ मोनू को सर्वाधिक ब्लड डोनेट करने पर रक्तवीर, नज़रानी को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान दिया गया।वहीं मिशन चंद्रयान व इसरो पर निबंध लेखन में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले दर्जनों मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं सील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री गोंड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के द्वारा आदिवासी परंपराओं पर आधारित कर्मा ,शैली,डोमकच का कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी संस्कृति को संरक्षित किये जाने का सराहनीय प्रयास है। समारोह अध्यक्ष सांसद रामसकल ने पंडित जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हृदय को छू देने वाले इस कार्यक्रम का पहिया रुकना नही चाहिये। दुद्धी विधायक श्री गोंड़ ने कहा कि विचार मंच द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोंडवाना संस्कृति को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास अभिनंदन योग्य है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल, दुद्धी ब्लाक प्रमुख रंजनामणी चौधरी, म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड़, चेयरमैन कमलेश मोहन आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। आदिवासी बच्चों द्वारा कर्मा, शैला और डोमकच नृत्य की शानदार प्रस्तुति की।
इस मौके पर मंच के संरक्षक नंदलाल एड., वरिष्ठ उपाध्याय रामेश्वर राय, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, डॉक्टर संजय, डॉक्टर विनय श्रीवास्तव, डॉ राजबहादुर, डॉक्टर कृष्ण कुमार चौरसिया, इशिका पांडेय, रामपाल जौहरी, सत्यनारायण सिंह, विंध्यवासिनी प्रसाद, अनमोल, राकेश कुमार आजाद, अजय धनेंद्र जायसवाल, शिव शंकर प्रसाद, संतोष जायसवाल, फौजदार परस्ते, संजीव तिवारी, दिलीप पांडेय, रामबृक्ष, देवनारायण खरवार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



