सोनभद्र

पानी के टंकी में निर्माण कार्य के दौरान मजदूर हुआ गंभीर

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में एल एंड टी कंपनी द्वारा कराये जा रहे पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे पानी के टंकी पर निर्माण कार्य कर रहे मजदूर लालचंद पुत्र टीभाली यादव निवासी करचाटोला 20 मीटर ऊपर से गिरकर एक लोहे के एंगल में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को किसी तरह नीचे उतारा गया। श्रमिकों ने घायल युवक को आनन फानन में किसी तरह सीएचसी दुद्धी लाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। घटना के दौरान एल एंड टी कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कोई मदद नही मिलने पर अन्य श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना पर घायल युवक के परिजनों ने कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App