सोनभद्र

कबड्डी प्रतियोगिता मे विजेता बना रिहंन्दनगर उपविजेता रहा अनपरा

बीजपुर, सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के डुमरहर ग्राम पंचायत प्रांगण में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रिहन्दनगर व अनपरा की टीम ने प्रतिभाग किय। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्योरपुर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य एंव प्रदेश सचिव महिला सभा सपा सुषमा सिंह गोंड व विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनारायण गोंंड जिला सचिव सपा मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजकर्ता रामप्रताप ग्राम प्रधान डूमरहर एंव कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार यादव द्वारा किया गया। अनपरा व रिहन्दनगर (बीजपुर) के दोनों टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें फाइनल विजेता रिहन्दनगर (बीजपुर) की टीम ने ट्राफी अपने नाम किया। विजेता टीम को पाँच हजार रुपये नगद धन राशि व ट्राफी और उपविजेता को इकतीस सौ रुपये नगद धनराशि और ट्राफी दिया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कही कि खेल के प्रति यहाँ के स्थानीय युवाओं तथा युवतियों को जागरूक होना चाहिए। हर खेल में दोनों लोगों को चढ़ बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आज देश प्रदेश मे युवतियाँ देश विदेश में जाकर अपने देश का मान बढ़ा रहीं हैं। यहाँ के भी स्थानीय युवतियों को उनसे सीख लेकर वो भी अपने क्षेत्र तथा जिले व प्रदेश का मान बढ़ाए, यहीं हमारी शुभ कामना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इरफान अहमद, शुकरूला, दिनेश कुमार नेटी, कयूम खान, शमीऊल्ला, कमला प्रसाद, अब्दुल रहीम, इत्यादि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार
Download App