सोनभद्र

आयुष्मान मेले में डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की खाली कुर्सी देख भड़के सीएमओ

आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले में 144 मरीजों का हुआ परीक्षण, 16 आयुष्मान कार्ड वितरित

विभिन्न रोगों से ग्रसित 285 मरीजों की हुई अलग-अलग जांच

चैयरमैन ने किया साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन

ब्लड बैंक की शिकायत पर ब्लड बैंक प्रभारी को किया तलब, सवाल पर गोलमटोल मिला जवाब

दुद्धी, सोनभद्र। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के लगभग एक घंटे बाद दुद्धी सीएचसी पहुंचे सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार का पारा तब चढ़ गया जब सीधे मेला पंडाल में पहुंचने के बाद अधिकांश चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी अपनी कुर्सी से गायब दिखे। परीशान मरीजों को देख तत्काल मौके पर मौजूद केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी से मेले की सार्थकता पर उंगली उठाते हुए सवाल दागने शुरू किए। 10 मिनट में सभी चिकित्सकों सहित एलटी, जांच, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड आदि स्टालों के जिम्मेदारों ने अपनी कुर्सी संभाली तो सीधे उनसे मुखातिब होते हुए उनके द्वारा की गई कार्यों के अवलोकन कर सभी की क्लास ली। सख्त हिदायत देते हुए अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वाहन करने की चेतावनी दी।
साप्ताहिक आयुष्मान मेले में 144 विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों की जांच व उपचार कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कैम्प में विभिन्न रोगों से ग्रसित 285 मरीजों की अलग-अलग जांच भी की गई। मुख्य अतिथि सहित नोडल के हाथों 16 नए आयुष्मान कार्ड बनाकर सौंपे गए। भाजपाजनों द्वारा ब्लड बैंक द्वारा की जा रही अनियमितता की शिकायत पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ पीसी जायसवाल को तलब सेवा भाव से कार्य करने व कार्यप्रणाली में सुधार करने की ताकीद की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ सुमन जायसवाल, नेत्र सर्जन केके पांडेय, सर्जन डॉ अमन वारिश सिद्दीकी, आर्थ्रो सर्जन डॉ सुशांत सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मोनिका सिंह, महिला चिकित्सक डॉक्टर स्मिता सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिमा यादव, भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, सभासद धीरज जायसवाल, अंशुमान राय, बीपीएम संदीप सिंह, बीसीपीएम सुनीता, फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार
Download App