सोनभद्र

एसआई द्वारा दुर्व्यवहार करने पर विंढमगंज बाजार बंद, कार्यवाई की मांग

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत विंढमगंज बाजार में रात्रि लगभग 10:00 बजे में रोड पर एक चाय दुकान के ठेला के पास व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ ब्लू केसरी को स्थानीय थाने के दरोगा के एक रिश्तेदार व उसके साथ स्थानीय एक युवक के द्वारा चाय दुकान पर कुछ बहस होने के बाद मौके पर पहुंचे थाने के दरोगा ने अपने समक्ष अपने रिश्तेदार से गाली गलौज व दुर्व्यवहार किया तथा खुले हुए दुकानों को गाली गलौज देते हुए बंद करने की बात को लेकर आज सुबह से ही व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी के अगुवाई में समस्त व्यापारी व भाजपा के कार्यकर्ता व नेताओं ने पूरे बाजार को बंद कर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं वही आक्रोशित व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ ब्लू केसरी ने कहा की स्थानीय थाने के दरोगा की इतनी मनमानी बढ़ गई है कि जब हम जैसे लोगों को गाली गलौज दुर्व्यवहार कर सकते हैं तो क्षेत्र के अशिक्षित ग्रामीण जनता जब थाने पर फरियाद लेकर जाते होंगे तो क्या व्यवहार करते होंगे, आज दरोगा के दुर्व्यवहार से अजीज आकर पूरे विंधमगंज व्यापार मंडल एकजुट होकर व्यापारी अपना प्रतिष्ठान व दुकान बंद किए हुए हैं जब तक सक्षम अधिकारी आकर उचित कार्रवाई नहीं करते हैं तब तक पूरा विंढमगंज का बाजार बंद रहेगा, वहीं बाजार बंदी की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने आक्रोशित व्यापार मंडल व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी को मनाने में जुटे हुए हैं तथा आश्वासन दे रहे हैं कि दुर्व्यवहार किए हुए दरोगा पर उचित कार्रवाई की जा रही है इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद केसरी विकास कुमार जायसवाल रवि शंकर जायसवाल वीरेंद्र कुमार केसरी उर्फ नन्नी केसरी लवकुश चंद्रवंशी चिंटू केसरी रोशन गुप्ता मंटू केसरी इस्लाम मोहम्मद सुनील विकास कुमार गुप्ता सहित सारे व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान