सोनभद्र

भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर अजित तिवारी का हुआ सम्मान

कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे में रामनगर में मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता भारतीय युवा कांग्रेस अजीत तिवारी का स्वागत समारोह एवं जन समस्याओं को लेकर संगठनात्मक बैठक की गई। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ राजू मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता भारतीय युवा कांग्रेस अजीत तिवारी रहे। बृजेश तिवारी विधानसभा प्रभारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने युवा नेता अजित तिवारी को प्रदेश का प्रवक्ता बनाया है। शीर्ष नेतृत्व के फैसले से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। हम सभी को आशा और उम्मीद है कि हर गांव, शहर, नगर, ब्लॉक सहित हर वर्ग में नए युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूती बनाकर 2024 लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता बनने पर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस दौरान रमाशंकर यादव, वेद प्रकाश अग्रहरि, अरुण कुमार चौबे, ब्रह्मदेव यादव, सुनील तिवारी, मुँहन हवारी, अशोक प्रसाद, अंकित चौबे, महेंद्र सिंह, मोहिउद्दीन खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार