सोनभद्र

छुट्टा सांड बना आतंक पर्याय, पटककर मजदूर का हाथ तोड़ा

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर इन दिनों एक छुट्टा सांड लोगों के लिए आतंक का प्राय बना हुआ है। आये दिन लोग उसके हमले से घायल होकार अस्पताल पहुँच रहे है। किन्तु न तो पशुधन स्वामी उसकी खोज खबर ले रहा है, और ना ही संबंधित विभाग के लोग उसे धर पकड कर लोगों को सुरक्षित कर सके।
बताया गया कि सोमवार की शाम म्योरपुर तिराहे के समीप विद्या नामक एक मजदूर अपने काम को निपटा कर घर की ओर जा रहा था कि अचानक पीछे से आया सांड उसे सिंग लगाकर करीब आठ फिट उंचा उछाल दिया। जिससे उसका एक हाथ टूट गया। रोज दिनभर मेहनत करके ढाई तीन सौ रूपये कमाने वाले मजदूर के हाथ टूट जाने के कारण उस परिवार पर दोहरा मार पड़ने से पूरा परिवार बिलख रहा था। परेशान हाल लोगों ने बताया कि करीब पखवारे भर से प्रतिदिन कोई न कोई उस साड़ के आक्रोश का शिकार हो रहा है। तीन दिन पूर्व उसी सांड ने ग्रामीण इलाके से आई एक महिला पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया था। परेशान हाल लोगों ने इस ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त सांड को नगर से दूर करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार