सोनभद्र

गुजरात कमाने गए युवक का शव पहुँचा घर, परिजनों में कोहराम

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रन्नु गांव में शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे एम्बुलेंस से युवक का शव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्षणधारी ने बताया कि 22 वर्षीय सुनील पुत्र बजरंगी निवासी रन्नु के लगभग तीन माह पूर्व गुजरात के अहमदाबाद में पाइप लाइन में काम करने गया हुआ था। पिछले शनिवार को अहमदाबाद में ही सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान ही बृहस्पतिवार को सुनील की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नटा पसरा रहा। शुक्रवार की देर रात्रि करीब एक बजे एम्बुलेंस से युवक का शव घर पहुँचा। शनिवार को तड़के सुबह मृतक युवक के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटों बाद एम्बुलेंस से उतार कर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार