सोनभद्र

फर्जी होमगार्ड बनकर वसूली करने वाले युवक के विरुद्ध केस दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। अमवार चौकी क्षेत्र के भीसुर गांव में होमगार्ड बनकर वसूली करने वाले युवक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र शिव प्रसाद पुलिस के वर्दी पहन कर अपने घर से पांच किमी दूर बभनी थाना के कनहर डूब क्षेत्र गांव भीसूर रन्दहटोला निवासी सोनसाय पुत्र सोहदार के घर आठ सितंबर को पहुँच कर कच्ची शराब बनाने के नाम पर पांच सौ रुपया ऐंठ लिया। गांव के लोंगो ने बताया कि एक पुलिस कर्मी पैसा लेकर गया है। कुछ ग्रामीणों ने मनोज को पहचान लिया और सोनसाय से बताया कि यह फर्जी पुलिस का वर्दी पहन कर वसूली किया है। ग्रामीणों ने मनोज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने फर्जी वर्दी पहनने वाले युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर धारा 171, 384, 419, 504 के तहत चालान कर दिया। आरोपी मनोज कुमार के पिता शिव प्रसाद होमगार्ड पद पर जनपद मे कार्यरत थे। जो करीब 8 वर्षो से मानसिक रूप से बीमार चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार