सोनभद्र

एसडीएम के हाथों वस्त्र और पठन-पाठन सामग्री पाकर चहके बच्चे

परोपकार सेवा समर्पण समिति के द्वारा महिलाओं व स्कूली बच्चों को वितरित की सामग्री
रेणुकूट, सोनभद्र (जीके मदान)। तहसील क्षेत्र के रासपहरी गांव के कोटर डूबा प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को परोपकार सेवा समर्पण समिति के द्वारा आर्थिक रूप से कामजोर परिवार की महिलाओं को नए वस्त्र और स्कूल जाने वाले बच्चे को टी-शर्ट और पेंट के साथ-साथ कॉपी, कटर, पेंसिल, रबर आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेश राय एसडीएम दुद्धी थे। उन्होंने अपना बहुमूल्य समय आज बच्चों के साथ बिताये और परोपकार सेवा समर्पण समिति को कृतज्ञ कर दिया। समिति उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा करती है और हृदय से धन्यवाद देती है। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री दिग्विजय सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरी थे। समिति उनके बहुमूल्य सहयोग की सराहना करती हैं। उक्त मौके पर रेनुकूट की जनता का अपार जन समर्थन प्राप्त हुआ, उसकी भी भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं। इस मौक पर संतोष सिंह, विवेकानन्द प्रभाकर खंडूरी, देवेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, अनमोल पाठक अनिल सिंह, विकी, नवीन सिंह, आर.एन.यादव, अजय राय राजेश विश्वकर्मा, पुरूषोतम द्विवेदी, संजय द्विवेदी, आलोक मेहता, पुनीत भटनागर, परदयूमन सिंह, प्रदीप, अजय राय , राजकुमार, योगेंद्र यादव, शंभू नाथ, लालमोहन, आदित्य कुमार, अनिल यादव,संतोष कुमार सिंह, आशीष पांडे
कमलेश कुमार चावला,महेंद्र नाथ
लालजी यादव ने बढ- चढ कर हिसा लिया। सोनू और पुरूषोतम ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित और उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। इस मौके पर सभी नन्हे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को स्वच्छ, स्वादिष्ट भोजन खिलायी गई । प्रातः 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे समाप्त हो गया। इस आयोजन में लगभग 400 व्यक्तियों को भोजन कराया गया। कोटर डूबा प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती बिन्दु और ग्राम प्रधान ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। बच्चों के चेहरे कि चमक देखने लायक थी और महिलाओं ने भी अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। इस तरह के आत्मीयता से भरे पल पाने के लिए ही एक व्यक्ति अपने जीवन में लगतार कोशिश करता रहता है। जो मजा दूसरो को खुश देखकर होता है वह मजा किसी अन्य चीज में नहीं मिलता है। जो आज हम लोगों ने महसुस किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजकुमार यादव ने किया और कार्यक्रम का संयोजन श्री कांत यादव जी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App