सोनभद्र

दूसरे दिन भी सभासद संग चेयरमैन ने अमृत कलश में किया पावन मिट्टी का संग्रहण

दुद्धी,सोनभद्र। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के नेतृत्व में शनिवार को भी नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर, अमृत कलश में पावन मिट्टी का संग्रहण किया गया। टीम में शामिल सभी सभासदों समेत दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों ने भारत माता की जय का उदघोष कर पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान चेयरमैन का काफिला घर घर रुककर,लोगों के घर से अमृत कलश में पावन मिट्टी एकत्र किया। चेयरमैन ने लोगों से कहा कि आजादी अमृत महोत्सव पर सरकार द्वारा हर घर से अमृत कलश में पावन मिट्टी अथवा चावल एकत्र कराया जा रहा है। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नगरवासियों से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं साक्षी बनने की अपील की है।इस मौके पर प्रेमनारायण सिंह मोनू,मनोज सिंह बबलू,मनीष जायसवाल,अंका कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार