सोनभद्र

हैदराबाद कमाने गए युवक का शव पहुँचते ही परिजनों में मचा कोहराम

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में बीती रात्रि हैदराबाद कमाने गए युवक का शव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बीते करीब एक माह पूर्व युवक हैदराबाद मजदूरी करने गया हुआ था। शव के साथ लौटे एक मजदूर ने बताया कि निर्माण कार्य स्थल से बाहर निकल कर युवक मार्केट में किसी निजी काम से गया था। इस बीच बड़े वाहन के चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना पर हैदराबाद पुलिस ने घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद साथी मजदूरों को सौंप दिया। एम्बुलेंस से शव को घर वापस दुद्धी लाया गया। शनिवार को देर रात करीब नौ बजे दुद्धी के मझौली गांव में युवक चंदन कुमार 19 पुत्र हरिवंश का शव पहुँचा तो ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को बंधक बना लिया। सम्बंधित ठेकेदार से परिजनों ने मुवावजे की बात कही। देर रात तक ग्राम प्रधान के साथ बातचीत कर आपसी समझौता किया। उसके बाद हैदराबाद से आई एम्बुलेंस को ग्रामीणों ने छोड़ दिया। रविवार की सुबह परिजनों ने युवक का शव अंतिम संस्कार किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार